...सूक्ष्म उद्योग विकास प्रशिक्षण का आरंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:04 PM
फोटो फाइल : 11 चितरपुर एफशिविर का उद्घाटन करतेहेडलाइन…सालों भर उपज ले सकते हैं मशरूम का सोनडीमरा. गोला प्रखंड क्षेत्र के पत्थलगढ़ा नव प्राथमिक विद्यालय में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित सूक्ष्म उद्योग विकास प्रशिक्षण के तहत मशरूम उत्पादन का 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रभाव निकेतन द्वारा किया गया. प्रशिक्षण का उदघाटन नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद […]
फोटो फाइल : 11 चितरपुर एफशिविर का उद्घाटन करतेहेडलाइन…सालों भर उपज ले सकते हैं मशरूम का सोनडीमरा. गोला प्रखंड क्षेत्र के पत्थलगढ़ा नव प्राथमिक विद्यालय में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित सूक्ष्म उद्योग विकास प्रशिक्षण के तहत मशरूम उत्पादन का 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रभाव निकेतन द्वारा किया गया. प्रशिक्षण का उदघाटन नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी सहायता समूहों के सदस्य प्रशिक्षण लेकर छोटे स्तर पर रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते है. सूक्ष्म उद्योग चलाने के लिए भी बैंक लोन देने का काम करता है. उन्होंने कहा कि मशरुम का सालों भर उपज कर बाजार में बेच सकते हैं. मौके पर तारा, चमेली, सोना, जूही एवं सूर्यमुखी महिला समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षिका पुष्पा देवी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर प्रदीप चंद्र पोद्दार, गोवर्धन महतो, कुलदीप भोगता, चंद्रदीप महतो, ज्ञानी महतो, राखी देवी, बाबी देवी, देवंती देवी, नुनीबाला देवी, उपासी देवी, पार्वती देवी, फुलवा देवी, कांति देवी सहित कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










