..बरसात से पूर्व करें योजनाओं को पूरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:04 PM
प्रखंड कार्यालय में बैठकफोटो फाइल : 11 चितरपुर सीबैठक में शामिल अधिकारी चितरपुर. चितरपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजनाओं को लेकर बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रुप से बीपीओ विजय कुमार व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो मौजूद थे. बैठक में पंचायत व रोजगार सेवक शामिल हुए. इस […]
प्रखंड कार्यालय में बैठकफोटो फाइल : 11 चितरपुर सीबैठक में शामिल अधिकारी चितरपुर. चितरपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजनाओं को लेकर बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रुप से बीपीओ विजय कुमार व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो मौजूद थे. बैठक में पंचायत व रोजगार सेवक शामिल हुए. इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत व रोजगार सेवकों को मनरेगा मजदूरों से शत प्रतिशत खाता नंबर व आधार नंबर जमा लेने, मनरेगा मजदूरों का मजदूरी भुगतान में विलंब न करने, क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजनाओं को बरसात से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी कनीय अभियंता से कहा गया कि एमबी की संपुष्टि भी सुनिश्चित करे. इसके अलावे मनरेगा कार्य स्थल में मेडिकल कीट आदि सुरक्षा सामग्री रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर रवींद्र महतो, सुमित सिन्हा, सूरज कुमार, राज कुमार साहु, दीपक गुप्ता, कुमार विवेक, ललीत कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, महेंद्र नायक, प्रसादी महतो, एकरामुल हक सहित कई पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










