आर...मनरेगा लोकपाल ने मुरार्मकला के कार्यों का निरीक्षण किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 7:03 PM

विज्ञापन

फोटो फाइल 11आर-बी-निरीक्षण करते मनरेगा लोकपाल.हेडलाइन…योजना का सामूहिक लाभ लें रामगढ़. मनरेगा लोकपाल लक्ष्मीकांत ने सोमवार को मुरार्मकला पंचायत के गोविंद महतो, विनोद महतो, तीर्थनाथ महतो, रामदास महतो के मनरेगा से बनाये गये कूप कार्य का निरीक्षण किया. लोकपाल ने पहले गोविंद महतो के कूप का निरीक्षण किया. योजना पूर्ण थी. मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध पायी. […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 11आर-बी-निरीक्षण करते मनरेगा लोकपाल.हेडलाइन…योजना का सामूहिक लाभ लें रामगढ़. मनरेगा लोकपाल लक्ष्मीकांत ने सोमवार को मुरार्मकला पंचायत के गोविंद महतो, विनोद महतो, तीर्थनाथ महतो, रामदास महतो के मनरेगा से बनाये गये कूप कार्य का निरीक्षण किया. लोकपाल ने पहले गोविंद महतो के कूप का निरीक्षण किया. योजना पूर्ण थी. मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध पायी. कूप के ईद-गिर्द सब्जी लगायी गयी थी. लोकपाल ने गोविंद महतो को सब्जी के साथ पपीता लगाने की सलाह दी. इसके बाद तीनों स्थानों पर निरीक्षण में लोकपाल ने योजना को पूर्ण देखा. योजना स्थल पर मूलभूत सुविधायें विद्यमान थी. कूप के अलग-बगल सब्जी लगायी गयी थी. वर्ष 2014-15 से निर्मित तीर्थनाथ महतो के कूप की खुदाई का काम चल रहा था. इससे निकलने वाले पानी का सदुपयोग किया जा रहा था. कूप निर्माण से किसानों के सफल प्रयोग से लोकपाल ने प्रसन्नता जतायी. और किसानों को सलाह दी. सुझाव दिया कि इस तरह की योजना में एक से अधिक लाभुक होने की स्थिति में जमीन का फोटो, मोबाइल, आइडी साथ जमा करें. साथ ही लिखित दें कि किसी भी परिस्थिति में आपसी विवाद नहीं होगा. आपसी सहमति से योजना का सामूहिक लाभ लिया जायेगा. मौके पर बीपीएम कामाख्या प्रसाद, पंचायत सेवक संजीव करमाली, रोजगार सेवक रामप्रवेश कुमार सिंह व लाभूक किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola