घायल हाइवा खलासी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM
पतरातू. शुक्रवार की देर शाम पतरातू से रांची की ओर जा रहे हाइवा ट्रक (जेएच02एसी-6321) के खलासी संजय सिंह तालाटांड़ के आगे नलकारी नदी पुल के समीप गिर कर घायल हो गये थे. हाइवा का दरवाजा अपने आप खुल जाने के कारण वह ट्रक से गिर गये थे. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी. […]
पतरातू. शुक्रवार की देर शाम पतरातू से रांची की ओर जा रहे हाइवा ट्रक (जेएच02एसी-6321) के खलासी संजय सिंह तालाटांड़ के आगे नलकारी नदी पुल के समीप गिर कर घायल हो गये थे. हाइवा का दरवाजा अपने आप खुल जाने के कारण वह ट्रक से गिर गये थे. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी. घटना के बाद उन्हें पतरातू स्थित प्रखंड चिकित्सालय लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. हाइवा मालिक टेरपा गांव के पंचायत समिति सदस्य अजय सिंह खलासी संजय सिंह को बेहतर इलाज के लिए अपोलो ले गये, जहां शनिवार को संजय की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










