CS का फिर से बढ़ा भाव! JoSAA कटऑफ जारी, ऐसे चेक करें ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Jun 2026 2:25 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

JoSAA Opening Closing Rank 2026: हर साल की तरह इस बार भी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) सबसे अधिक मांग वाली ब्रांच बनी हुई है. IIT-NIT में एडमिशन के लिए JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक चेक करें.

विज्ञापन

JoSAA Opening Closing Rank 2026: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के साथ विभिन्न IIT, NIT, IIIT और GFTI संस्थानों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक (OR-CR) भी जारी कर दी है. इंजीनियरिंग में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानकारी काफी जरूर मानी जा रही है. इससे छात्रों को पता चलेगा कि उनका किस संस्थान और किस ब्रांच में एडमिशन होगा.

राउंड-1 कटऑफ के अनुसार, देश की सबसे लोकप्रिय ब्रांचों में शामिल Computer Science and Engineering (CSE) के लिए IIT Bombay और IIT Delhi में प्रवेश काफी कंप्टीशन रहा. ओपन कैटेगरी में IIT Bombay CSE की क्लोजिंग रैंक AIR 65 और IIT Delhi CSE की क्लोजिंग रैंक AIR 123 रही.

क्या होती है Opening और Closing Rank?

JoSAA की ओर से जारी OR-CR (Opening Rank- Closing Rank) किसी विशेष संस्थान, ब्रांच और कैटेगरी में एडमिशन पाने वाले उम्मीदवारों की रैंक सीमा को दिखाती है.

  • Opening Rank: वह सर्वोच्च (सबसे बेहतर) रैंक जिस पर सीट आवंटित हुई.
  • Closing Rank: वह लास्ट रैंक जिस पर सीट आवंटन हुआ.

CSE ब्रांच में सबसे ज्यादा कंप्टीशन

हर साल की तरह इस बार भी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) सबसे अधिक मांग वाली ब्रांच बनी हुई है. IITs में CSE की सीटों के लिए बेहद कम रैंक की आवश्यकता होती है, जबकि NITs और IIITs में भी कटऑफ अन्य ब्रांच की तुलना में काफी ऊंची रहती है.

कैसे चेक करें JoSAA Cutoff 2026?

उम्मीदवार JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संस्थान, ब्रांच, राउंड और कैटेगरी के अनुसार ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक देख सकते हैं.

  • JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
  • Opening and Closing Ranks (OR-CR) लिंक पर क्लिक करें.
  • राउंड नंबर चुनें.
  • Institute Type (IIT/NIT/IIIT/GFTI) का चयन करें.
  • संस्थान और ब्रांच चुनें.
  • Category एवं Seat Type चुनें.
  • Submit पर क्लिक करते ही संबंधित कटऑफ स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
Prabhat Khabar Pratibha Samman
रजिस्ट्रेशन के लिए ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें

काउंसलिंग में क्यों महत्वपूर्ण है कटऑफ?

JoSAA की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक अगले राउंड की चॉइस फिलिंग और सीट अपग्रेडेशन स्ट्रैटजी बनाने में काफी मदद करती है. छात्र अपनी रैंक के अनुसार यह अनुमान लगा सकते हैं कि अगले राउंड में किन कॉलेजों और ब्रांचों में सीट मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- JoSAA राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola