भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर आज से विरोध दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM
9बीएचयू-2-बैठक में उपस्थित लोग.11 को सयाल आंबेडकर भवन में भूमि अधिग्रहण पर कार्यशाला का आयोजन.भुरकुंडा. सीपीआइ की बैठक शनिवार को भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में नगीना सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पार्टी द्वारा विरोध दिवस मनाया जायेगा. 10 मई को रामगढ़ सीपीआइ ऑफिस […]
9बीएचयू-2-बैठक में उपस्थित लोग.11 को सयाल आंबेडकर भवन में भूमि अधिग्रहण पर कार्यशाला का आयोजन.भुरकुंडा. सीपीआइ की बैठक शनिवार को भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में नगीना सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पार्टी द्वारा विरोध दिवस मनाया जायेगा. 10 मई को रामगढ़ सीपीआइ ऑफिस में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता उपस्थित रहेंगे. 11 मई को सयाल के आंबेडकर भवन में भूमि अधिग्रहण बिल के संबंध में सुबह 11 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. इसे एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार संबोधित करेंगे. भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पार्टी के तत्वावधान में 14 मई को जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा. बैठक में रामफल बेदिया, रुस्तम अंसारी, लखेंद्र राय, कमरूद्दीन अंसारी, विनोद पासवान, विनोद पासवान, जमालुद्दीन, अविनाश बेदिया, रामचंद्र बड़ाइक, संजय करमाली, कार्तिक, उमेश कुमार, नारायण प्रजापति, राजू मुंडा, शक्ति मुंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










