पटना वीमेंस कॉलेज में ग्रेजुएशन के सातवें सेमेस्टर का एडमिशन शुरू

Updated:
विज्ञापन
patna news

पटना वीमेंस कॉलेज

Patna News: पटना वीमेंस कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों के सातवें सेमेस्टर में नामांकन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य छात्राएं 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी.

विज्ञापन

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
पटना वीमेंस कॉलेज ने ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के सातवें सेमेस्टर में नामांकन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य छात्राएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

किन छात्राओं को मिलेगा अवसर

कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों की वे छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने प्रथम से छठे सेमेस्टर तक की सभी परीक्षाएं 7.5 या उससे अधिक सीजीपीए के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हैं.

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

कॉलेज ने बताया कि इच्छुक छात्राएं आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकती हैं. नामांकन के लिए 200 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है.

1 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

कॉलेज प्रशासन के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी.

समय पर आवेदन की अपील

कॉलेज ने छात्राओं को निर्धारित समय सीमा यानी 22 जून तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है, ताकि नामांकन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ALSO READ: पटना लॉ कॉलेज में तीन वर्षीय LLB में नामांकन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन