Nitish Kumar: क्या नीतीश कुमार का वीडियो AI से बना? जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का प्रशांत किशोर पर पलटवार

Updated:
विज्ञापन

सोर्स- जेडीयू X हैंडल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nitish Kumar: बांकीपुर उपचुनाव के बीच नीतीश कुमार के वीडियो संदेश को जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने AI वीडियो बताया. इस पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि दूसरी क्लास का बच्चा भी AI समझता है, जनता इसका जवाब देगी.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो जारी कर बांकीपुर की जनता से एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी. इस वीडियो पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सवाल उठाते हुए इसे AI से बना हुआ बताया.

विज्ञापन

इस दावे पर पलटवार करते हुए जनता दल यूनाइटेड के नेता उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जो नेता 25 सीटें न आने पर राजनीति छोड़ने का दावा करते थे, वे आज बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं. कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि आज दूसरी क्लास का बच्चा भी जानता है कि AI वीडियो क्या होता है और बांकीपुर की जनता ऐसे भ्रामक दावों का जवाब चुनाव में जरूर देगी.

2 दिन के लिए आए हैं प्रचार करने, फिर चले जाएंगे घूमने

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बांकीपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोड शो ऐतिहासिक रहा, जिससे साफ है कि यहां की जनता पूर्व विधायक नितिन नवीन और एनडीए को कितना प्यार करती है.

सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे महीनों से गायब थे और विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं हुए. अब चुनाव के आखिरी समय में महज दो दिनों के लिए प्रचार करने आए हैं और चुनाव खत्म होते ही फिर से घूमने निकल जाएंगे.

उन्होंने जन सुराज पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले चुनाव में इस सोच वाले 98 प्रतिशत प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चिराग पासवान की पार्टी का दावा- 5 हजार वोटों के अंदर सिमट जाएंगे प्रशांत किशोर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने भी विपक्षी नेताओं के बयानों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि जो नेता आज बहुत ज्यादा बयानबाजी कर रहे हैं, वे चुनाव नतीजों वाले दिन 5 हजार वोटों के नीचे ही सिमटकर रह जाएंगे.

राजू तिवारी ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान का भी विशेष चुनावी कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने आश्वस्त लहजे में कहा कि बांकीपुर सीट पर एनडीए के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है और गठबंधन एक बड़े अंतर से जीत हासिल करने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पेपर लीक पर फैसला, पटना, लखीसराय और पूर्णिया में बनेगी स्पेशल कोर्ट, 90 दिनों में फैसला


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन