12 की बंदी को लेकर दि झाकोमयू की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM
प्रबंधन वादाखिलाफी कर रहा है 9बीएचयू-3-बैठक के बाद जुटे लोग.भुरकुंडा. संयुक्त मोरचा के तत्वावधान में 12 मई को सीसीएल बरका-सयाल में चक्का जाम व जीएम ऑफिस के समक्ष धरना -प्रदर्शन की तैयारी को लेकर दि झाकोमयू की बैठक शनिवार को सौंदा डी कैंटीन में मो शाहनवाज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के केंद्रीय […]
प्रबंधन वादाखिलाफी कर रहा है 9बीएचयू-3-बैठक के बाद जुटे लोग.भुरकुंडा. संयुक्त मोरचा के तत्वावधान में 12 मई को सीसीएल बरका-सयाल में चक्का जाम व जीएम ऑफिस के समक्ष धरना -प्रदर्शन की तैयारी को लेकर दि झाकोमयू की बैठक शनिवार को सौंदा डी कैंटीन में मो शाहनवाज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के केंद्रीय सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने कहा कि 12 मई को पांच सूत्री मांगों को लेकर आहूत बंद व धरना-प्रदर्शन को सफल बनाया जायेगा. श्री प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन वादाखिलाफी कर रहा है. इसलिए आंदोलन की घोषणा की गयी है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन क्षेत्र की कई रेलवे साइडिंग को बंद करने की योजना बना रहा है. इसे सफल नहीं होने दिया जायेगा. कोयला अभाव के कारण क्षेत्र के रोड सेल बंद हो गये हैं. बेरोजगारी बढ़ गयी है. इस अवसर पर राजू मल्होत्रा, मन्नु दास, राजदीप प्रसाद, राजेश कुमार, मनोज कुमार, शहनवाज, ईश्वरी महतो, अर्जुन महतो, अनूप राम, बालेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, मनोज हेंब्रम, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, शक्ति कुमार, आनंद कुमार, मो असलम, अनूप बाउरी, राजाराम मुर्मू, झन्नाराम सोरेन, बैजनाथ कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










