विवादित जमीन बता कर काम बंद कराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

जमीन की जांच करा कर जांच की मांग गोला.गोला प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में श्रमदान से बनायी जा रही कच्ची सड़क का निर्माण कार्य विवादों के भेंट चढ़ गया. ग्रामीणों ने बताया कि यहां के रैयतों द्वारा जमीन दान देने के बाद रेलवे लाइन से मसरीबेड़ा तक कच्ची सड़क का निर्माण किया जाना है. […]

विज्ञापन

जमीन की जांच करा कर जांच की मांग गोला.गोला प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में श्रमदान से बनायी जा रही कच्ची सड़क का निर्माण कार्य विवादों के भेंट चढ़ गया. ग्रामीणों ने बताया कि यहां के रैयतों द्वारा जमीन दान देने के बाद रेलवे लाइन से मसरीबेड़ा तक कच्ची सड़क का निर्माण किया जाना है. गांव के कुछ लोगों ने जमीन में विवाद होने की बात कह कर निर्माण कार्य बंद करा दिया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर जमीन की जांच कराने की मांग की है. उपायुक्त ने सीओ को जमीन की जांच करने का निर्देश दिया है. सीओ द्वारा अबतक जमीन की जांच नहीं करायी गयी है. इससे कई माह से निर्माण कार्य बाधित है. ग्रामीणों ने शनिवार को जमीन की जांच की मांग को लेकर सीओ के पास पहुंचे. सड़क बनाने की मांग करनेवालों में ननकी देवी, सुंदरी देवी, मालती देवी, सुफला देवी, विमला देवी, सुमित्रा देवी, ठाकुर देवी, नेपुराबाला देवी, चरकी देवी, कालिंदी देवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola