फ्लैग-होसिर में परंपरागत ढंग से मना सरहुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM
हेडिंग-सुख-समृद्धि की कामना की गयी मांदर व ढोलक की थाप पर घंटों थिरकते रहे लोग फोटो 9गिद्दी4-मांदर व ढोलक के थाप पर थिरकते लोग गिद्दी(हजारीबाग). होसिर गांव में शनिवार को सरहुल परंपरागत ढंग से मनाया गया. सरना स्थल पर छेदी पाहन ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद तीन मुरगे की बलि दी गयी. लोगों के बीच […]
हेडिंग-सुख-समृद्धि की कामना की गयी मांदर व ढोलक की थाप पर घंटों थिरकते रहे लोग फोटो 9गिद्दी4-मांदर व ढोलक के थाप पर थिरकते लोग गिद्दी(हजारीबाग). होसिर गांव में शनिवार को सरहुल परंपरागत ढंग से मनाया गया. सरना स्थल पर छेदी पाहन ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद तीन मुरगे की बलि दी गयी. लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पाहन ने गांव की सुख -समृद्धि की कामना की. सरना स्थल पर ढोल व मांदर की थाप पर लोग घंटों नृत्य किये. सरहुल पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि झारखंड में लोग आदिकाल से ही सरहुल पर्व मनाते आ रहे हंै. सरहुल प्रकृति पर्व है. यह पर्व लोगों को जीने के लिए नयी प्रेरणा व आयाम देता है. ग्रामीणों ने कहा कि सरहुल पूजा यहां पर वर्षों से होता आ रहा है. मौके पर दौलत महतो, लोबिंद करमाली, नागेश्वर पटेल, प्रमोद महतो, महेंद्र महतो, मोहन महतो, नेपाली करमाली, मोहन मुंडा, तिवारी महतो, मनी मुुंडा, बालेश्वर, बबली, झुगर, धनेश्वर, सोहन पाहन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










