जनता दरबार में समस्याएं सुनी गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 10:03 PM

विज्ञापन

आंगो में जनता दरबार का आयोजन 8बीएचयू-5-जनता दरबार में जुटे लोग.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के आंगो में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नीली ग्रेस कुजूर ने की. जनता दरबार में विधायक निर्मला देवी व पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव उपस्थित थे. जनता दरबार में विधायक निर्मला देवी ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी के […]

विज्ञापन

आंगो में जनता दरबार का आयोजन 8बीएचयू-5-जनता दरबार में जुटे लोग.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के आंगो में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नीली ग्रेस कुजूर ने की. जनता दरबार में विधायक निर्मला देवी व पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव उपस्थित थे. जनता दरबार में विधायक निर्मला देवी ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी के तर्ज पर अन्य कंपनियों द्वारा भी रैयतों को मुआवजा दिया जाये. प्रति एकड़ 20 लाख रुपये मुआवजा कंपनियों द्वारा देना होगा. रैयतों को नौकरी भी दी जाये. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पतरातू प्रखंड क्षेत्र की भी कई कंपनियां रैयतों के साथ छल-कपट कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर रैयतों को मुआवजा भुगतान नहीं किया गया, तो कंपनियों के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. जनता दरबार में आंगो पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना गया. जनता दरबार में सुधीर मिंज, एतवा गंझू, रमेश सिंह भोक्ता, कृष्णा सिंह, साहिल, जाहिद खान, सोहर गंझू, नरेश साव, सोना साव, संजय साव, सविता देवी, श्याम ठाकुर, शमशेर आलम, सुधीर मिंज, उमेश महतो, महावीर महतो, राजेश, फिरोज खान, अमर उरांव, सोहर गंझू, शिवनाथ मुंडा, अमृत गंझू, प्रकाश मुंडा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola