ओके....बहू की विदाई एकांकी ने मंत्रमुग्ध किया

Updated:
विज्ञापन

8बीएचयू-2-एकांकी प्रस्तुत करते बच्चे.नयानगर (बरकाकाना). डीएवी बरकाकाना में शुक्रवार को अंतर सदनीय एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता हिंदी व अंगरेजी में आयोजित हुई. प्रतियोगिता की शुरुआत स्कूल की प्राचार्या उर्मिला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की. एकांकी में अगस्त्य, परशुराम, द्रोण व वशिष्ट सदन के प्रतिभागी शामिल हुए. मानवीय मूल्यों का क्षरण विषय […]

विज्ञापन

8बीएचयू-2-एकांकी प्रस्तुत करते बच्चे.नयानगर (बरकाकाना). डीएवी बरकाकाना में शुक्रवार को अंतर सदनीय एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता हिंदी व अंगरेजी में आयोजित हुई. प्रतियोगिता की शुरुआत स्कूल की प्राचार्या उर्मिला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की. एकांकी में अगस्त्य, परशुराम, द्रोण व वशिष्ट सदन के प्रतिभागी शामिल हुए. मानवीय मूल्यों का क्षरण विषय पर एकांकी प्रस्तुत की गयी. इसमें द्रोण सदन ने वृद्धाश्रम, अगस्त्य सदन ने संस्कार, वशिष्ट सदन ने बहू की विदाई, परशुराम सदन ने रीढ़ की हड्डी एकांकी का मंचन किया. इसमें अगस्त्य सदन को पहला, द्रोण सदन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. अंगरेजी एकांकी में शेक्सपियर ट्रेजडी विषय पर एकांकी की प्रस्तुति की गयी. इसमें अगस्त्य सदन ने बाजी मारी. द्रोण सदन को दूसरा स्थान मिला. निर्णायक मंडली में वीके झा, गोपाल प्रसाद सिंह, वीणा सिंह, एसके झा शामिल थे.सेजल व अंकिता श्रेष्ठ कलाकार : अंगरेजी एकांकी में सेजल शर्मा व हिंदी एकांकी में अंकिता को निर्णायक मंडली द्वारा सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुना गया. प्राचार्या उर्मिला सिंह ने दोनों को बधाई दी. एकांकी का जीवन पर प्रभाव विषय पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola