भाकपा -माले ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

भाकपा -माले ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

विज्ञापन

गिद्दी. पीडीएस दुकानों में अनाज कटौती सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा -माले ने मंगलवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व, भाकपा -माले के समर्थक गिद्दी सी ट्रैकर स्टैंड के पास एकजुट हुए और जुलूस की शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. धरनास्थल पर सभा की गयी. सभा में भाकपा -माले के केंद्रीय सदस्य आरडी मांझी, प्रदेश सदस्य राजेंद्र गोप, मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, धनेश्वर तुरी, जिला सचिव पच्चू राणा, सुरेश बेदिया, मनीष यादव, सुनील किस्कू, कौलेश्वर रजवार, आजाद अंसारी, शहीद अंसारी, कैलाश महतो, रूपा बेसरा ने अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड की जनवितरण प्रणाली दुकानों में प्रत्येक राशन कार्डधारियों से अनाज की कटौती की जा रही है. शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि को सौंपा मांग पत्र : वक्ताओं ने चेतावनी दी कि हमारी मांगों पर विचार नहीं होगा, तो आंदोलन किया जायेगा. इसकी अध्यक्षता अशोक गुप्ता ने की. संचालन विनोद प्रसाद ने किया. सभा के बाद बीडीओ की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर सोहराय किस्कू, अमृत राणा, रसका हेंब्रम, अजीत प्रजापति, धनु महतो, राजकुमार लाल, उमेश राम, बुधनी देवी, सुनील किस्कू, रामप्रवेश गोप, महेश गोप, बबन गोप, कंदू गोप, डोमन राणा, प्रभु गोप, राजेश गोप, जलेश्वर रजवार, देवनारायण गोप, मंझला मांझी, हकीम अंसारी, ललित, खेमलाल बेदिया, जगदीश महतो, फागू बेदिया, महेश बेदिया, चेतन बेदिया, मो हुसैन, राजेश, विरेंद्र गंझू, महेश मुंडा, मो मजहर, रामधनी मुंडा, नेकलाल महतो, शिशुपाल, इंद्रजीत महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola