अमन दुबे मौत मामले में कुजू पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमन दुबे मौत मामले में कुजू पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कुजू. सहयोगी नगर, सेवटा निवासी अमन दुबे की मौत के मामले में कुजू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है. ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून 2026 को अमन दुबे (पिता स्व रामकुमार दुबे) के साथ मारपीट की घटना हुई थी. गंभीर रूप से घायल अमन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी. मृतक की मां किरण देवी के आवेदन पर 12 जून 2026 को मामला दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज करते हुए यशवंत राम, उसकी पत्नी सुमन देवी सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जांच के दौरान पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका स्थित कहुवा बेड़ा ऊपर टोला निवासी जसवंत राम उर्फ जसवंत प्रजापति (50) तथा सहयोगी नगर, सेवटा निवासी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. मृतक अमन दुबे का मोबाइल फोन भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जसवंत प्रजापति ने स्वीकार किया कि उसे अमन और सुमन देवी के बीच संबंध होने का संदेह था. इसी शक के आधार पर 11 जून को उसने सहयोगी नगर स्थित अपने किराये के मकान में अमन के साथ मारपीट की थी. सुमन देवी ने भी घटना में सहयोग करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने तीन मोबाइल फोन जब्त किया है. सभी की तकनीकी जांच करायी जा रही है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अभियान में ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, पुअनि प्रदीप कुमार रजक शामिल थे .

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola