रामगढ़ में झामुमो का केंद्र के खिलाफ धरना, खान-खनिज विधेयक वापस लेने की मांग
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ में एक दिवसीय धरना देकर केंद्र सरकार के खान एवं खनिज विकास एवं संशोधन विधेयक 2026 का विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह कानून जनहित में नहीं है और इसे वापस लेना चाहिए.
रामगढ़. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से खान एवं खनिज विकास एवं संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में रामगढ़ में एकदिवसीय धरना दिया गया. कार्यक्रम के माध्यम से राज्यों के संवैधानिक अधिकारों, झारखंड की वित्तीय स्वायत्तता तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज अधिकारों की रक्षा के लिए अधिनियम को वापस लेने का आग्रह किया गया.
जनहित में नहीं है खान-खनिज एक्ट
झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू खान व खनिज एक्ट जनहित में नहीं है. इससे झारखंड के खनिज संसाधनों और स्थानीय लोगों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. केंद्र सरकार को एक्ट पर पुनर्विचार कर इसे शीघ्र वापस लेना चाहिए.
वित्तीय स्वायत्तता और खनिज अधिकारों की रक्षा पर जोर
केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का भी अधिकार है. खनिज अधिकार और खनिजयुक्त भूमि पर कराधान से जुड़े संवैधानिक अधिकारों के साथ राज्य की वित्तीय स्वायत्तता की रक्षा जरूरी है. उन्होंने कहा कि इसी संवैधानिक पृष्ठभूमि में झारखंड विधानसभा ने कानून पारित किया था.
झारखंड ने चुकायी है सामाजिक और पर्यावरणीय कीमत
केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर प्रसाद महतो उर्फ भुन्नू ने कहा कि देश के औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा के लिए झारखंड ने दशकों से अपनी खनिज संपदा उपलब्ध करायी है. इसके सामाजिक और पर्यावरणीय कीमत भी राज्य के लोगों ने चुकायी है. उन्होंने कहा कि राज्य के हितों की अनदेखी होने पर आंदोलन आगे भी जारी रखा जायेगा.
ये भी पढ़ें: ब्रजेश गंझू के मारे जाने की खबर से लावालौंग में असर, ममार्हत चौक की कई दुकानें बंद
एक्ट को बताया ‘काला कानून’
झामुमो नेताओं ने खान एवं खनिज एक्ट को जनहित के खिलाफ बताते हुए इसे काला कानून करार दिया. उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के खनिज संसाधनों व स्थानीय लोगों के हित प्रभावित होने की आशंका है. केंद्र सरकार से इसे शीघ्र वापस लेने का आग्रह किया.
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विनोद कुमार महतो, सोनाराम मांझी, योगेश बेदिया, महेंद्र मुंडा, महेश ठाकुर, गीता विश्वास, पिंकी बेसरा, साजिद आलम, बबलू यादव, अरुण बनर्जी, विजय कुमार, राम त्रिवेणी प्रजापति, किशोर प्रसाद प्रजापति, बबलू प्रजापति, विश्वनाथ कुमार, जावेद आलम, शिव शंकर बेदिया, सुखू कुरेशी, ललकु बेदिया, दुबराज पाहन, बरतु करमाली, वासुदेव बेदिया, महेश बेदिया, सुखदेव बेदिया, विनोद चौधरी, इरफान खान, अर्जुन भुइया, सुरेश महतो, विशेश्वर बेदिया सहित झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: रास्ता बंद होने पर भड़के ग्रामीण, रामगढ़ में 10 घंटे ठप कराया आउटसोर्सिंग का काम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए