20 सितंबर के आंदोलन को लेकर कुड़मी समाज की बैठक, पुरुलिया पहुंचेंगे हजारों लोग

Updated:
विज्ञापन

पुरुलिया में आयोजित कुड़मी आंदोलन को लेकर बैठक में मौजूद कुड़मी समाज के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आदिवासी कुड़मी समाज गोला प्रखंड की बैठक में 20 सितंबर को पुरुलिया में होने वाले आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस आंदोलन में हजारों कुड़मी समाज के लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

गोला(रामगढ़). गोला के रजरप्पा रोड स्थित आरसीएम परिसर में शनिवार को आदिवासी कुड़मी समाज गोला प्रखंड के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव जगेश्वर नागवंशी केसरिआर मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को कुड़मियों के द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन की दिशा और दशा तय होगी. जिला अध्यक्ष राम विनय कटिआर ने कहा कि गोला, रामगढ़, दुलमी, मांडू, चितरपुर और पतरातू से हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग पुरुलिया पहुंचेंगे. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

बैठक में पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम विनय कटिआर एवं संचालन सर्वेश्वर कडुआर ने किया. मौके पर माथुर महतो, सोहनलाल महतो, विनोद महतो, वकील महतो, सुदामा महतो, विक्रम महतो, लाल बहादुर चौधरी, शिवचरण महतो, अजीत कुमार महतो, रितु लाल महतो, रोहित राम महतो, भानु महतो सहित अन्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चंदवा में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबा चालक; ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola