नरकटियागंज में गर्भवती की मौत के बाद शुक्ला हॉस्पिटल दोबारा सील, योग डॉक्टर पर सर्जरी का आरोप

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नरकटियागंज के शुक्ला हॉस्पिटल में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. अनुमंडल अस्पताल की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को दोबारा सील कर दिया है. मामले की गहन जांच जारी है.

विज्ञापन

अस्पताल सील नरकटियागंज: नरकटियागंज के निजी अस्पताल में कथित तौर पर ऑपरेशन के बाद पांच माह की गर्भवती महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. अनुमंडल अस्पताल की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्ला हॉस्पिटल पहुंचकर उसे दोबारा सील कर दिया. स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम अब पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

पूर्व में सील ओटी को खोलकर ऑपरेशन करने का संदेह

अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि मामले में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं:

  • योग चिकित्सक द्वारा सर्जरी: अस्पताल संचालक डॉ. एसके शुक्ला योग चिकित्सक हैं, जिन पर महिला मरीज का एलोपैथिक ऑपरेशन करने का आरोप है.
  • सील तोड़कर सर्जरी का अंदेशा: अस्पताल के अवैध ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को पहले भी सील किया गया था. जांच की जा रही है कि क्या उसी सीलबंद ओटी का ताला तोड़कर ऑपरेशन किया गया था.
  • प्रतिबंधित दवाएं जब्त: छापेमारी के दौरान परिसर स्थित दवा दुकान में अंग्रेजी दवाएं भी बरामद हुईं, जिसकी अलग से पड़ताल हो रही है.

25 हजार में तय हुआ था ऑपरेशन, कुछ घंटे बाद मौत

मृतका इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव की रहने वाली थी:

  • महिला पांच माह की गर्भवती थी. जांच में गर्भस्थ शिशु की मौत की बात कहकर ऑपरेशन की सलाह दी गई थी.
  • परिजनों के मुताबिक 25 हजार रुपये में ऑपरेशन तय हुआ और मृत बच्चे को बाहर निकाला गया.
  • सर्जरी के कुछ ही घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया.

बिचौलियों पर समझौते का आरोप, बिना पोस्टमार्टम ले गए शव

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में शव रखकर जमकर हंगामा किया. आरोप है कि हंगामे के दौरान शिकारपुर थाने की पुलिस मौजूद थी, लेकिन कथित तौर पर बिचौलियों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया और शव बिना पोस्टमार्टम के भेज दिया गया. परिजनों के जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें:बेतिया में 14 मार्च 2027 को 11 बेटियों का होगा सामूहिक विवाह, हरिवाटिका समिति ने लिया फैसला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन