पानी के बीच इलाज का सहारा बनी बोट एंबुलेंस, अमदाबाद में गांव-गांव पहुंच रही डॉक्टरों की टीम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाढ़ की मार झेल रहे अमदाबाद के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रशासन ने बोट एंबुलेंस सेवा शुरू की है. डॉक्टरों की टीम गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है और दवाएं दे रही है.

विज्ञापन

अमदाबाद : गंगा नदी के जलस्तर में कमी आ रही है, लेकिन पानी धीरे-धीरे घटने के कारण अमदाबाद प्रखंड के कई पंचायतों में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से बोट एंबुलेंस सेवा लगातार जारी है. बोट एंबुलेंस के माध्यम से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करा रही है.

विज्ञापन
बोट एंबुलेंस पर मरीज का इलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network
बोट एंबुलेंस पर मरीज का इलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच रही स्वास्थ्य टीम

एएनएम सोनी कुमारी ने बताया कि बबला बन्ना, पारदियारा समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बोट एंबुलेंस के जरिए पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयीं.

बाढ़ के पानी के कारण फिलहाल कई लोगों में फंगल इंफेक्शन, पैरों व शरीर में खुजली, सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. स्वास्थ्य टीम ऐसे मरीजों का इलाज कर रही है.

बोट एंबुलेंस पर मरीज का इलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network
बोट एंबुलेंस पर मरीज का इलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

गर्भवती महिलाओं को भी अस्पताल पहुंचा रही बोट एंबुलेंस

बाढ़ के कारण सड़क मार्ग से आवागमन प्रभावित होने के बीच गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में भी बोट एंबुलेंस की मदद ली जा रही है. बोट एंबुलेंस चालक ऋषि महलदार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए 24 घंटे सेवा उपलब्ध करायी जा रही है.

पानी घटा, लेकिन परेशानी अब भी बरकरार

अमदाबाद प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आयी बाढ़ के बाद अब गंगा के जलस्तर में कमी हो रही है. हालांकि पानी घटने की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रभावित परिवारों की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है.

बोट एंबुलेंस पर मरीज का इलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network
बोट एंबुलेंस पर मरीज का इलाज करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन