महिला ने कहा, पति के साथ नहीं रहूंगी
गोला.गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला अपने पति को छोड़ चाचा ससुर के साथ रहने को तैयार हो गयी. पति ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया. वाकया गुरुवार को गोला थाना में देखने को मिला. वह महिला गोला थाना पहुंची. उसने थाना में शिकायत दर्ज करायी. उसने अपने चाचा ससुर […]
गोला.गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला अपने पति को छोड़ चाचा ससुर के साथ रहने को तैयार हो गयी. पति ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया. वाकया गुरुवार को गोला थाना में देखने को मिला. वह महिला गोला थाना पहुंची. उसने थाना में शिकायत दर्ज करायी. उसने अपने चाचा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. लेकिन कुछ देर के बाद ही वह आरोप से पलट गयी.
बाद में उसने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रह कर, अपने चाचा ससुर के साथ रहेगी. उधर, उसके पति ने भी माजरे को समझते हुए अपनी पत्नी को रखने से इनकार कर दिया. पति का कहना है कि तीन – चार वर्ष पहले भी पत्नी को चेतावनी दी थी. लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आयी. पुलिस ने महिला के चाचा ससुर को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










