सावित्री रही कस्तूरबा स्कूल की टॉपर
28बीएचयू-10-सावित्री, निशा, राखी, पुष्पा, प्रतिभा.नयानगर (बरकाकाना). कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पतरातू से 43 छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. इनमें 40 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है. वार्डन रेणु जायसवाल ने बताया कि 18 छात्राओं को प्रथम श्रेणी, 17 को द्वितीय श्रेणी व पांच छात्राओं को तृतीय श्रेणी मिला है. सावित्री ने 82 प्रतिशत […]
28बीएचयू-10-सावित्री, निशा, राखी, पुष्पा, प्रतिभा.नयानगर (बरकाकाना). कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पतरातू से 43 छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. इनमें 40 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है. वार्डन रेणु जायसवाल ने बताया कि 18 छात्राओं को प्रथम श्रेणी, 17 को द्वितीय श्रेणी व पांच छात्राओं को तृतीय श्रेणी मिला है. सावित्री ने 82 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है. प्रतिमा ने 79.2, राखी ने 78.4, सोनाली ने 75, पुष्पा ने 75, निशा ने 73, रेणु ने 73, सुमन ने 72, संगीता ने 71, पम्मी ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. सोनाली को गणित में 98 अंक मिले हैं. स्कूल की शिक्षिकाओं ने सभी को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










