विज्ञान में प्रतिमा रही अव्वल
राधा गोविंद इंटर कॉलेज रामगढ़. जैक द्वारा घोषित विज्ञान व वाणिज्य के परीक्षाफल में राधा गोविंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. विज्ञान संकाय में 26 प्रथम श्रेणी, 43 द्वितीय श्रेणी तथा चार ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की है. वाणिज्य संकाय में 15 प्रथम, 31 द्वितीय तथा दो ने तृतीय […]
राधा गोविंद इंटर कॉलेज रामगढ़. जैक द्वारा घोषित विज्ञान व वाणिज्य के परीक्षाफल में राधा गोविंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. विज्ञान संकाय में 26 प्रथम श्रेणी, 43 द्वितीय श्रेणी तथा चार ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की है. वाणिज्य संकाय में 15 प्रथम, 31 द्वितीय तथा दो ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की है. विज्ञान संकाय में प्रतिमा टोप्पो ने 386, ऋषभ कुमार ने 385, प्रिया कुमारी ने 381 व नीलेश ने 370 अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वाणिज्य संकाय में उत्तम कुमार को 382 अंक, मिथलेश कुमार को 370, जयकिशन कुमार कुशवाहा को 349, मो सद्दाम को 333, भुवनेश्वर कुमार को 331, राहुल शर्मा को 329 व पिंकी कुमारी को 318 अंक मिला. छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतर परीक्षाफल हासिल करने पर महाविद्यालय के सचिव बीएन साह, प्राचार्य इंदिरा महतो, फूलमती देवी, प्रियंका कुमारी, प्रशासक कैप्टन जीएस चंदेल, शोभा कुमारी, दीपक कुमार, कुलदीप मेहता, विजय कुमार, मदन महतो, अंजू कुमारी, सोनी कुमारी, आशीष कुमार, प्रभा एक्का, रिमझिम आदि ने सफल बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










