तरहसी में एक ही रात तीन घरों में चोरी

Published at :28 Feb 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
तरहसी में एक ही रात तीन घरों में चोरी

थाना क्षेत्र के सोनपुरा व मझिगांवा गांव में एक ही रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि: तरहसी. थाना क्षेत्र के सोनपुरा व मझिगांवा गांव में एक ही रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने सोनपुरा गांव में बासमती कुंवर, जबकि मझिगांवा गांव में संजय तिवारी व राजेंद्र पांडेय के घर में चोरी की घटना हुई है. एक ही रात तीन घरों में चोरी होने के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है. सोनपुरा के बासमती कुंवर ने बताया कि चोरों ने 14 हजार नकद, जमीन के कागजात और सोने के कान बाली की चोरी कर ली. बासमती कुंवर ने यह भी बताया कि गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. आशंका है कि जमीन विवाद में लोग जमीन की आवश्यक कागजात चुरा ले गये हैं. मझीगांवा गांव में संजय तिवारी के घर से चोरों ने 25 हजार रुपये नगद लेकर भाग गये हैं.संजय तिवारी घर बनाने के लिए पैसे इकट्ठा कर रखे हुए थे. 25 हजार के अलावे घर में रखे गहना गायब है राजेंद्र पांडेय के घर से तीन हजार रुपये नगद और सोने – चांदी का जेवर चुरा ले गये हैं. बताया जाता है कि चोरों ने करीब तीन से चार लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना के बाद लोग दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola