पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जतायी आशंका

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 May 2026 9:41 PM

विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जतायी आशंका

विज्ञापन

पांडू. थाना क्षेत्र के खुरा गांव के जोगनी पहाड़ स्थित महुआ पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. फंदा एक गमछे के सहारे लगाया गया था. मृतक खुरा गांव के उमेश राम के 21वर्षीय पुत्र संजय कुमार रवि है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि संजय रात्रि में भोजन करने के बाद घर पर सोया था. सुबह उसकी मां कमली देवी की नींद खुली, तो संजय को बिस्तर पर नहीं पाया. खोजबीन करने पर घर से लगभग 100 फीट की दूरी पर महुआ के पेड़ के पास उसका शव मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक संजय के पिता उमेश राम ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी.उन्होंने आशंका जताया है कि यह एक सोची-समझी साजिश है और उनकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. संजय ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. थाना प्रभारी विगेश कुमार राय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की तहकीकात के लिए डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola