हत्या व लूट मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 May 2026 9:36 PM

विज्ञापन

हत्या व लूट मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू जिले में चार अलग-अलग हत्या व लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में पलामू पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार व लूट का सामान बरामद किया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चारों घटना में गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में राजमणि पाठक की हत्या मामले में पुलिस ने 38 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त लोहे का कुल्हाड़ी व पीले रंग का थैला बरामद किया है. उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को 60 वर्षीय राजमणि पाठक की हत्या कर दी गयी थी.अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि राजमुनी पाठक जमीन की मापी कराने के लिए अमीन को बुलाया गया था. बीरेंद्र कुमार सिंह को डर था कि जमीन की मापी होने के बाद उसकी भी जमीन जा सकती है. लेकिन उस दिन अमीन नहीं आया. आरोपी वीरेंद्र सिंह उक्त जमीन पर पिछले कई वर्षों से जोत कोड़ कर रहा था. मृतक व आरोपी में गहरी दोस्ती थी. आरोपी बीरेंद्र ने राजमनी पाठक को घटना के दिन घर से बाहर बुलाया उसने राजमनी को गांजा पिलाने के बाद नशे की हालत टांगी से काटकर हत्या कर दी. इस मामले में संजय सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अरविंद सिंह व अंदुल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था. एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम सिर्फ वीरेंद्र सिंह ने दिया है. जिन तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है, उन्हें छोड़ दिया जायेगा. छापेमारी में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, पांकी पुलिस निरीक्षक जीतराम मसली, पीपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामेश्वर बारी, सहायक अवर निरीक्षक रामचंद्र सिंह, रसियन तिडु, हमीद हेंब्रम, सुजीत रजक सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

लेस्लीगंज थाना के बोहिता गांव में लूट के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय अस्तफाक आलम, 23 वर्षीय मोहम्मद इरफान उर्फ सोनू व 22 वर्षीय नाजिल आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि सात मई को रात 10:30 बजे रात में महिला शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी. अपराधियों ने महिला को अकेल पाकर उसके गले से मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान का बाली व नगद 500 रुपया लूट लिया था. इसके बाद चंदन देवी ने लेस्लीगंज थाना में मामला दर्ज कराया था. एसपी ने एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया. जांच के दौरान पुलिस ने इन तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से सोने का मंगलसूत्र व घटना में उपयोग किये गये काले रंग का पल्सर बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. मोहम्मद इरफान का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध शहर थाना में एक व लेस्लीगंज थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज हैं.

जवान को गोली मारने के आरोपी से हथियार बरामद

लातेहार जिला बल के जवान पवन सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषभ सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. इस दौरान आरोपी के घर से घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल व 7.65 एमएम मैगजीन बरामद किया गया. वहीं आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक को चैनपुर थाना क्षेत्र के बिरसानगर शाहपुर से जब्त की गयी. पुलिस ने घटनास्थल से चश्मा और फायर किया गया खोखा भी बरामद किया है.

फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

शुक्रवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में 20 रुपये के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक खोखा और एक पिलेट बरामद किया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola