यौन शोषण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 May 2026 9:38 PM

विज्ञापन

यौन शोषण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में यौन शोषण के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई की. लक्ष्मीपुर पंचायत के पोखराहा गांव के धंजित यादव पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. काफी समय बीतने के बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धंजित यादव को गिरफ्तार कर लिया. दूसरा मामले में छोटू कुमार पर आरोप है कि वह पिछले एक वर्ष से एक नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसका यौन शोषण कर रहा था. पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. इसकी लिखित शिकायत आरोपी के खिलाफ दर्ज करायी गयी. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में गहनता से जांच की जा रही है और अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola