बेमौसम बारिश से भीम बराज का जलस्तर 1.5 मीटर बढ़ा

गर्मी के कारण बराज के ऊपरी हिस्से में जलस्तर घटकर केवल 20 सेंटीमीटर रह गया था
गर्मी के कारण बराज के ऊपरी हिस्से में जलस्तर घटकर केवल 20 सेंटीमीटर रह गया था
कुंदन चौरसिया, मोहम्मदगंज पलामू व गढ़वा जिले में हुई बेमौसम बारिश से भीम बराज की तस्वीर बदल दी है और आसपास के इलाकों को नई ऊर्जा प्रदान की है. हाल ही में भीषण गर्मी के कारण बराज के ऊपरी हिस्से में जलस्तर घटकर केवल 20 सेंटीमीटर रह गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह तक यह बढ़कर डेढ़ मीटर तक पहुंच गया. इस बढ़ोतरी ने न केवल बराज की खूबसूरती बढ़ाई है बल्कि ग्रामीणों को भी बड़ी राहत दी है. बराज में पानी जमा होने से भू-जलस्तर सुधर गया है और पेयजल संकट काफी हद तक कम हो गया है. पहले पानी की कमी से आसपास के गांवों में भू-जलस्तर नीचे चला गया था, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. अब पर्याप्त जलस्तर होने से पशुओं के लिए चारे की समस्या और जंगली जानवरों के लिए पानी की किल्लत भी दूर हो गयी है. मछुआरों की आमदनी में वृद्धि होगीस्थानीय मछुआरों के लिए यह स्थिति बेहद उत्साहजनक है. उनका मानना है कि बारिश का पानी लगातार तीन दिनों तक छोड़े जाने के बाद सोन नदी की मछलियां बड़ी संख्या में बराज के निचले हिस्से तक पहुंचेंगी. इससे मोहम्मदगंज के बाजारों में ताजी मछलियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होंगी और मछुआरों की आमदनी में वृद्धि होगी. बराज में जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. मई की तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मोहम्मदगंज के आसपास का मौसम खुशनुमा हो गया है.
पानी को जून माह तक स्थिर रखने का प्रयास किया जा रहा हैबराज के कार्यपालक अभियंता विनीत प्रकाश ने बताया कि इस पानी को जून माह तक स्थिर रखने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, गेट नंबर 40 खोलकर डाउनस्ट्रीम कोयल नदी में 300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है ताकि बराज में डेढ़ मीटर का जलस्तर बना रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










