सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 May 2026 9:35 PM
गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो ने किया प्रदर्शन, कहा
गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो ने किया प्रदर्शन, कहा प्रतिनिधि : मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को पलामू समाहरणालय के समक्ष बढ़ती महंगाई और गैस सिलिंडरों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया. कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. इसके बाद झामुमो का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पलामू डीसी को सौंपा. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने किया. सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता त्रस्त है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की पीड़ा समझने के बजाय कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है. गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹261 से लेकर ₹993 तक की वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई और छोटे दुकानदारों पर पड़ा है. अविनाश देव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है तथा केंद्र सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हो रही है. बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गयीं, तो आंदोलन तेज होगा वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलिंडरों की बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं, तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगा. इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिंहा, सलोनी टोपनो, हाजी शमीम, राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, देवानंद भारद्वाज, अनुराग सिंह, शाहबाज आलम, रंजीत जायसवाल, सन्नी शुक्ला, मन्नत सिंह बग्गा, फजायल अहमद, सुलेमान अंसारी, दीपू चौरसिया, कांति चंद्रवंशी, मंजू, चंद्रा, रजिया नियाज़ी, रानी देवी, गीता देवी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










