शादी समारोह में हंगामा करने के मामले में युवक गिरफ्तार,भेजा जेल
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 May 2026 9:38 PM
शादी समारोह में हंगामा करने के मामले में युवक गिरफ्तार,भेजा जेल
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में शादी समारोह में हंगामा करने के मामले में चैनपुर बुढ़ीवीर के आरोपी इसराफिल अंसारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. युवती ने लेस्लीगंज थाना में युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. उसने युवक इसराफिल अंसारी पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात्रि कुंदरी गांव में युवती की शादी थी. आरोपी युवक इसराफिल ने शादी समारोह में हंगामा किया.जिसके बाद लड़का पक्ष बिना शादी किये ही वापस लौट गये. थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दूसरे मामले में स्थायी वारंटी मुद्रिका सिंह उर्फ रमेश जी लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. उन्होंने बताया कि पचमो गांव के आरोपी अशोक यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










