राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय लोहरदगा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
विकसित भारत की परिकल्पना में आज के युवाओं का महत्वपूर्ण स्थान फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करती शिक्षिकाएं फोटो बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम के साथ मुख्य अतिथि एवं बीएड की प्रिंसिपल फोटो कार्यक्रम में शामिल अतिथि शिक्षिकाएं लोहरदगा. उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय लोहरदगा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ आइलिन कुजूर थी. छात्राओं ने इस विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्बन सॉन्ग के अतिरिक्त विज्ञान से संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत किया. जिसमें उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करने तथा वैज्ञानिक महत्व को उजागर करने पर बल दिया. मौके पर डॉ एलिन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है. उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक हैं. विकसित भारत की परिकल्पना में आज के युवाओं का महत्वपूर्ण स्थान है. कहा कि हम सुबह से जो भी करते हैं वह विज्ञान का ही देन है. आज के समय में विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है कि हर क्षेत्र में लोगों को काफी सुविधा मिल रही है. विज्ञान के क्षेत्र में सीबी रमन का बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने ही पानी से निकलने वाली विकिरण करने का पता लगाया था. उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं से कहा कि आप सभी शिक्षिका बनेंगे तो नई पीढ़ी को विज्ञान के प्रति प्रेरित और उत्साहित करना आप सभी की भी जिम्मेवारी है. इस मौके पर महाविद्यालय में छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया. उर्सुलाइन बालिका विद्यालय की बच्चियों ने भी रचनात्मक प्रदर्शनी का भरपूर आनन्द उठाया और नया ज्ञान भी हासिल किया. प्रदर्शनी के लिए छात्राओं को आठ समूहों में बांटा गया था. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के लिए इस वर्ष का थीम था विकसित भारत बनाने के लिए भारतीय युवाओं को वैज्ञानिक नवीनीकरण हेतु वैश्विक नेतृत्व में सशक्त बनाना. इस विषय से संबंधित छात्राओं ने प्रदर्शिनी लगाया. इसमें स्मार्ट सिटी,प्लास्टोस्कोप, पनामा कनाल, ओला इरीगेसन, इलेक्ट्रीसिटी जेनेरेशन फ्रोम वेस्ट मटेरियल, ग्लोबल वॉर्मिंग, पल्यूशन कंट्रोल इन इंक मेकिंग और विंड एनर्जी शामिल था. इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय की छात्राएँ भी प्रदर्शिनी देखने आई थीं. बच्चियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गयी थी. विजयी बच्चियों को पुरस्कृत भी किया गया. मुख्य अतिथि के अलावा निर्णायक मंडली में डा. राहुल पांडे,, मि.जय आनन्द तथा शान्ति बेनेदिक्ता टोप्पो थीं.इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. प्रदर्शनी में प्रथम प्लास्टोस्कोप और ओला इरीगेसन ,द्वितीय स्मार्ट सिटी, एयर पोल्यूशन और ग्लोबल वॉर्मिंग,तृतीय इलेक्ट्रिसिटी जेनेरेशन फ्रोम वेस्ट मटेरियल, विंड एनर्जी और पनामा कैनाल रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










