Jharkhand News: पलामू में एक महिला और चार साल की बेटी का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Sep 2024 11:59 AM
Dead Body
पलामू में एक महिला और उनकी चार की बेटी का शव कुएं से बरामद हुआ है. मौत की स्पष्ट वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
Jharkhand News, पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कुएं से मां और उनकी चार साल की बेटी का शव बरामद हुआ है. मामला मंजुराहा पंचायत के दुअरा गांव का है. मृत महिला की पहचान नागेंद्र साव की पत्नी के रूप में हुई है. हालांकि मौत कैसे हुई इसकी स्पष्ट वजह नहीं मिल सकी है. पुलिस केस की जांच कर रही है.
बाहर है मृत महिला का पति
बताया जाता है कि मृत महिला का पति बाहर कमाने गया हुआ है. वह अपनी सास और गोतनी के साथ रहती थी. घटना बीती रात की बतायी जा रही है. कुएं में शव बरामद होने के बाद से गांव में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी है. वह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आस पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










