विद्यार्थियों ने बाइक व वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया जागरूक
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Jun 2026 10:02 PM
विद्यार्थियों ने बाइक व वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया जागरूक
प्रतिनिधि : पांकी पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और युवाओं की असमय मौत को देखते हुए गुरुवार व शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना व दुर्घटनाओं में कमी लाना है. इस दौरान पीडीएनयू फाउंडेशन के संस्थापक अक्षय कुमार, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य दिलीप कुमार राम, भाजपा नेत्री मंजुलता दुबे, भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता, युवा नेता कुंदन कुमार, हरेंद्र कुमार सहित पुलिस प्रशासन के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों तथा बिना सीट बेल्ट लगाये चारपहिया वाहन चालकों को रोककर गुलाब का फूल भेंट किया गया. साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










