Palamu News: पाटन प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर गृह विभाग की गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप, 8:30 बजे ही फहराया गया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ध्वजारोहण | Prabhat Khabar Network

पाटन प्रखंड कार्यालय में 15 अगस्त को सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। निर्धारित समय से पहले झंडा फहराने और नियमों की अनदेखी पर लोगों ने जताया आक्रोश।

विज्ञापन

पलामू: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन न होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और प्रबुद्धजनों में भारी नाराजगी है.

नियमों के विपरीत समय से पहले हुआ ध्वजारोहण

गृह विभाग द्वारा 12 अगस्त को ही जारी निर्देश के अनुसार, सुबह 9:00 बजे के बाद ध्वजारोहण किया जाना था. इसके अलावा, झंडा फहराने से पूर्व राष्ट्रगीत और तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य किया गया था. हालांकि, वायरल वीडियो के अनुसार कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे ही झंडा फहरा दिया गया तथा झंडारोहण के बाद राष्ट्रगीत का गायन किया गया.

अधिकारियों और प्रतिनिधियों की सफाई

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रखंड प्रमुख शोभा देवी और सीओ सह बीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि गृह विभाग की नई गाइडलाइन प्राप्त होने से पहले ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समय निर्धारित कर लिया गया था, जिसके कारण पुराने तय समय के अनुसार ही ध्वजारोहण किया गया. वहीं, प्रमुख पति ने सरकारी चिट्ठी की तारीख देखने की बात कही.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

सरकारी निर्देशों की अनदेखी से नाराज कार्यक्रम में मौजूद कई गणमान्य लोगों और प्रबुद्धजनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. उनका कहना है कि जब गाइडलाइन तीन दिन पूर्व ही जारी हो चुकी थी, तो नियमों का पालन किया जाना चाहिए था.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola