पलामू : हरिहरगंज में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

हरिहरगंज थाना परिसर में तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिहरगंज के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा।

विज्ञापन

पलामू. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरिहरगंज नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा. सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी. विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

विभिन्न स्थानों पर किया गया ध्वजारोहण

हरिहरगंज ब्लॉक परिसर में प्रखंड प्रमुख कमला देवी, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी व सीओ मनीष कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया. नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी व सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने तिरंगा फहराया. थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोदार तथा पथरा पिकेट में प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया.

बसपा कार्यालय में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, न्यू सब्जी बाजार में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, नेशनल आइटीआइ सह नेशनल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन सह भाजपा नेता सतेंद्र मेहता, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाध्यापक विजयेंद्र प्रसाद, डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार, डॉ विनोद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में डायरेक्टर डॉ विनोद कुमार, विक्टोरिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निदेशक अजय सिंह, ब्लूमिंग बड्स ग्लोबल स्कूल में चेयरमैन रमेश ठाकुर व निर्देशक अरुंजय कुमार ने ध्वजारोहण किया. सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद, आजसू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह व जितेंद्र विश्वकर्मा, झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह व अतहर हुसैन तथा राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव ने तिरंगा फहराया.

खड़गपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया काजल कुमारी, सलैया पंचायत सचिवालय में मुखिया कमला देवी व सनोज गुप्ता तथा तुरी पंचायत सचिवालय में मुखिया संदीप यादव ने ध्वजारोहण किया. बीएनएस पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर राकेश कुमार सिंह, ल्यूमिनस मेंटर्स अकाडमी पब्लिक स्कूल में निदेशक सत्येंद्र शर्मा, अष्ट विनायक क्लासेस में समाजसेवी जानू चौधरी व अनोज मेहता उर्फ बबलू, रामेश्वर पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर रघुनाथ प्रसाद एवं संचालक दीपक कुमार, सीता प्लस टू हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक डॉ अजय प्रसाद राय, बालिका हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह तथा कन्या मध्य विद्यालय हरिहरगंज में प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी ने ध्वजारोहण किया.

राजकीय मध्य विद्यालय हरिहरगंज में प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी, सुल्तानी विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिलीप कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों तथा अन्य स्थानों पर भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया.

ये भी पढ़ें: जिला प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया फैंसी क्रिकेट मैच, पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को 3 विकेट से हराया

हरिहरगंज थाना परिसर में तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज थाना परिसर में तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज थाना परिसर में तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज थाना परिसर में तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज थाना परिसर में तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज थाना परिसर में तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola