दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, डेढ़ माह के बच्चे समेत चार घायल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पलामू के मोहम्मदगंज में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में डेढ़ माह के बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

पलामू . पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कादल मुख्य पथ पर रविवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक पर सवार पांडू निवासी पंकज कुमार, उनकी पत्नी पुष्पांजलि देवी और उनका डेढ़ माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरी बाइक के चालक उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित पड़ाव कुर्जाबाद निवासी अजय सहनी भी घायल हो गये.

सड़क पर बने गड्ढों के कारण टक्कर

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहम्मदगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोनों बाइक सवारों को साइड लेने के दौरान घटना घटी, इसके कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर से जलने से पंप मैनेजर की मौत, परिजनों ने लगाया साजिश के तहत हत्या आरोप


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola