पलामू: देशभक्ति के रंग में रंगा डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज के डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
पलामू. पलामू के हरिहरगंज प्रखंड के कौआखोह पिरोजी स्थित डीएवी मनोज पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रप्रेम का ऐसा रंग देखने को मिला कि पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ मनोज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध
झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय के नर्सरी से कक्षा छह तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ डॉ. विनोद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बीएससी नर्सिंग, एएनएम एवं जीएनएम के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया. अपने संबोधन में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने विद्यालय प्रबंधन को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी. मौके पर डॉ. चंदन कुमार, शिक्षक बिंदेश्वरी राम, सोनू जायसवाल, रंजीत, सूरज, सनोज, शिक्षक सिराज, पप्पू, जनार्दन यादव, पंकज, अमिताभ, पूनम बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने किया ध्वजारोहण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










