गैस सिलेंडर से जलने से पंप मैनेजर की मौत, परिजनों ने लगाया साजिश के तहत हत्या आरोप
हुसैनाबाद अस्पताल में नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
पलामू के पेट्रोल पंप पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण मैनेजर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
पलामू. जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बासदोहर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से जलने से वैष्णो पेट्रोल पंप के मैनेजर 31 वर्षीय राजीव कुमार चौधरी की घटना स्थल पर मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पेट्रोल पंप मालिक बबलू सिंह ने परिजनों की जानकारी दी.
पाइप लीक होकर पकड़ा आग
मृतक हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार सुबह कल शनिवार को 10 बजे के करीब पंप मैनेजर राजीव चौधरी खाना बना रहा था. इसी क्रम में गैस चूल्हा का पाइप लीक होकर आग पकड़ लिया. पंप पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि सिलेंडर गैस से उसका शरीर में आग पकड़ लिया और उसे जलने से मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद परिजन पीपरा पेट्रोल पंप पहुंचे.
हुसैनाबाद थाना के पास जाम
गांव के अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. देखा कि पेट्रोल पंप पर मृतक राजीव चौधरी का शव कंबल से ढका हुआ था. शव को लेकर हुसैनाबाद थाना के पास शाम में जाम किया गया. हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पिपरा थाना से जुड़ा हुआ है. इसलिए प्राथमिकी वही दर्ज होगी.
ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस हिरासत में नशे में धुत पति
घटना का कारण पता लगा रही है पुलिस
रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया है. पिपरा थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना का कारण पुलिस पता लगा रही है. सूचना मिलने पर हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारत, वार्ड पार्षद आनंद कुमार, सोनू चंद्रवंशी, अरुण कुमार चौधरी उर्फ अर्जुन अस्पताल पहुंचे और परिजनों मिलकर से ढाढंस बंधाया.
साजिश के तहत हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत हत्या की गई है. अगर सिलेंडर विस्फोट होता तो जिस कमरा में खाना बना रहा था, वह पूरा काला हो जाता. लेकिन कमरा में किसी तरह नुकसान नहीं हुआ है मृतक राजीव के पड़ोसी ने बताया कि उसका शरीर जला हुआ है. इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. मृतक राजीव चौधरी पिछले एक साल से पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में काम कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










