Palamu Nursing Exam: पलामू में 3 केंद्रों पर हुई बीएससी नर्सिंग परीक्षा, 1,493 अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान

Updated:
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की जांच करते केजी स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 1755 में से 1493 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 262 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन

पलामू: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में रविवार को बीएससी (B.Sc.) नर्सिंग की प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का विवरण

तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,755 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 1,493 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 262 अनुपस्थित पाए गए. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (जिला स्कूल) में 771 परीक्षार्थियों में से 658 उपस्थित और 113 अनुपस्थित रहे. गिरिवर स्कूल में 504 में से 428 उपस्थित और 76 अनुपस्थित रहे, जबकि केजी स्कूल में 480 में से 407 परीक्षार्थी उपस्थित और 73 अनुपस्थित रहे.

प्रशासनिक निरीक्षण एवं व्यवस्थाएं

सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) संजय पांडेय ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी भी केंद्र से कदाचार की शिकायत नहीं मिली. उन्होंने तीनों परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची और परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया.

केन्द्राधीक्षक

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (केजी स्कूल) में आशीष कुमार दुबे, जिला स्कूल में करुणा शंकर तिवारी और गिरिवर स्कूल में घनश्याम गुप्ता को केन्द्राधीक्षक बनाया गया था.


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola