छतरपुर में उत्साह और देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, एसडीओ ने दिलाया कर्तव्य पालन का संदेश

Updated:
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय में झांकी पेश करती बालिकाएं | Prabhat Khabar Network

पलामू के छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

छतरपुर,पलामू: पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्साह और देशभक्ति का माहौल रहा. विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तय समय के अनुसार ध्वजारोहण किया गया.

एसडीओ ने दिलाया कर्तव्य पालन का संदेश

अनुमंडल क्षेत्र में सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना होगा. उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने भी अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया. प्रखंड परिसर स्थित शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया. थाना परिसर में थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम लोगों ने हिस्सा लिया. विद्यालयों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभातफेरी के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बतायी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola