पलामू में कृषक वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन, वैज्ञानिकों ने किसानों को दी कृषि संबंधित जानकारी

Updated:
विज्ञापन

पलामू के छतरपुर में कृषक वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम आयोजित। वैज्ञानिकों ने कम बारिश में खेती और मोटे अनाज की खेती को लेकर किसानों को महत्वपूर्ण सलाह दी।

विज्ञापन

पलामू . पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के चिराई गांव में रविवार को कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी के कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने कहा कि अल नीनो आपदा के कारण इस वर्ष जलवायु परिवर्तन हुआ है. जिसके कारण अपेक्षाकृत कम बारिश होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. क्षेत्रीय किसानों को इस स्थिति से निपटने के लिए टांडनुमा जमीन पर दलहन फसल व सब्जी वर्गीय फसल लगाने की सलाह दी.

लगानी चाहिए 100 से 115 दिन में होने वाले धान

कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने कहा कि निचले जमीन पर 100 से 115 दिन में होने वाले धानलगानी चाहिए था. 300 से 400 ग्राम प्रति कट्ठा पोटाश की मात्रा का प्रयोग करना चाहिए. मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि किसानों को मोटे अनाज मंडुआ,ज्वार,बाजरा की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए. धान गेहूं व मक्का की अपेक्षा मोटे अनाज की बाजार मूल्य अधिक होती है. जिससे किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती है. साथी कम पानी होने के बावजूद भी मोटे अनाजों की फसल की जा सकती है. कार्यक्रम के दौरान मुखिया रविंद्र राम, मदन यादव, विपिन कुमार यादव, अखिलेश प्रजापति, विकास कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्वारा पलामू के लाल राजीव तिवारी को उनकी वीरता के लिए दिया गया 'पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री'


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola