ePaper

माओवादी कमांडर समेत कई नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज, एके-47 की गोली, IED समेत कई सामाग्री बरामद

Updated at : 07 Sep 2023 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
माओवादी कमांडर समेत कई नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज, एके-47 की गोली, IED समेत कई सामाग्री बरामद

मंगलवार की शाम सीआरपीएफ व पुलिस की संयुक्त अभियान में एके-47 की गोली, आइइडी, डेटोनेटर समेत 50 अलग-अलग तरह की सामग्री बरामद की गयी थी

विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर गांव में मंगलवार को बरामद विस्फोटक एवं नक्सली सामग्री मामले में पुलिस ने माओवादी कमांडर मनोहर गंझू, ननकुरिया, अशोक परहिया समेत पांच नामजद व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार के बयान पर सभी के खिलाफ 17 सीएल एक्ट, विस्फोटक व आर्म्स एक्ट की धारा लगायी गयी है.

मंगलवार की शाम सीआरपीएफ व पुलिस की संयुक्त अभियान में एके-47 की गोली, आइइडी, डेटोनेटर समेत 50 अलग-अलग तरह की सामग्री बरामद की गयी थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर गंझू के दस्ते ने हथियार व विस्फोटक को छुपाया था. पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि माओवादी इलाके में अभियान चलाना चाह रहे थे. मौके से एक डायरी भी बरामद की गयी है. जिसमें संगठन के बारे में कई तरह की जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola