गुमला: घर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Updated:
विज्ञापन
reena devi

रीना देवी (फाइल फोटो)

Gumla News: गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतका के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित सेरका पंचायत अंतर्गत सियार टोली गांव में मनोज बैठा की पत्नी रीना देवी (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह अपने घर में रस्सी के सहारे फंदे से झूलती मिली. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब पति की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी कमरे में फंदे से लटकी हुई है. इसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

कई वर्षों से सियार टोली में रह रहा था परिवार 

मिली जानकारी के अनुसार, रीना देवी अपने पति और तीन बच्चों के साथ पिछले कई वर्षों से सियार टोली में रह रही थी. मूल रूप से परिवार घाघरा थाना क्षेत्र के बड़का डीह गांव का निवासी है. रोजी-रोटी के लिए दोनों पति-पत्नी बिशुनपुर में रहकर काम करते थे. रीना देवी फल की दुकान चलाती थी, जबकि उसका पति स्टूडियो और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान संचालित करता है. 

रात में सब कुछ था सामान्य 

पति मनोज बैठा ने बताया कि गुरुवार रात दोनों ने सामान्य दिनों की तरह भोजन किया और बच्चों के साथ सो गए थे. रात में कब और कैसे रीना देवी ने यह कदम उठा लिया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी. सुबह उठने पर घटना का पता चला. 

मायके पक्ष ने जताया संदेह 

इधर, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने घटना को लेकर संदेह जताया है. परिजनों का कहना है कि दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच समय-समय पर विवाद होने की बात भी सामने आती रही है. ऐसे में उन्हें आशंका है कि यह महज आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकती है. 

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलने पर बिशुनपुर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद भी लापरवाही, रांची के अस्पतालों में फायर सेफ्टी फेल, रिम्स पर भी खतरा मंडराया

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं छूटेगी पढ़ाई, 35000 से अधिक विद्यालयों में चलेगा ‘ग्राम शिक्षा संगम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola