बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस ने एसयूवी समेत तस्कर को दबोचा

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 14 May 2026 5:59 PM

विज्ञापन

शराब की खेप के साथ पुलिस की गिरफ्त में तस्कर. फोटो: प्रभात खबर

Palamu News: पलामू के हुसैनाबाद पुलिस ने दंगवार पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच अभियान में चार कार्टन देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक्सयूवी 500 वाहन भी जब्त किया है. शराब की खेप बिहार भेजी जा रही थी. आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हुसैनाबाद थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चार कार्टन देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब लदे एक्सयूवी 500 वाहन को भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान विक्रांत सिंह के रूप में हुई है, जो हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बहेरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला को गुप्त सूचना मिली थी कि जपला-दंगवार मार्ग से एक वाहन में अवैध शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम को दंगवार पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

चेकिंग अभियान में पकड़ा गया वाहन

पुलिस टीम ने दंगवार पुलिस पिकेट के समीप सघन वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध एक्सयूवी 500 वाहन को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से चार कार्टन देशी शराब बरामद की गई. जब्त वाहन का नंबर एचआर 26 बीजेड 0496 बताया गया है. पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक विक्रांत सिंह को हिरासत में ले लिया.

कार्टन में मिला देशी शराब का जखीरा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद कार्टनों पर “टनाका” ब्रांड अंकित था. प्रत्येक कार्टन में 25 टनाका देशी शराब रखी गई थी. पुलिस का मानना है कि शराब की यह खेप बिहार भेजी जा रही थी, जहां शराबबंदी लागू होने के कारण अवैध तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

अभियान में शामिल रहे कई पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में एसआई मुकेश सिंह, एएसआई कालिका राम और कई आरक्षियों की अहम भूमिका रही. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अभियान चलाकर शराब तस्करी की कोशिश को नाकाम किया. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि शराब तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें: चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लाख रुपये का अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के कारण बढ़ी तस्करी

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद झारखंड से शराब तस्करी के मामले लगातार बढ़े हैं. पलामू, गढ़वा और आसपास के इलाकों से अवैध शराब बिहार भेजने की कोशिशें अक्सर सामने आती रहती हैं. ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ें: कोयले का प्रोडक्शन बढ़ा मगर नहीं बढ़ी खपत, देखें केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का स्पेशल इंटरव्यू

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola