68 साल के बुजुर्ग पर 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिनेमा मोड़ के समीप सड़क जाम करते लोग. फोटो: प्रभात खबर

Palamu News: पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय बुजुर्ग पर साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-139 जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां 68 वर्षीय बुजुर्ग विद्या साव ने साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्ची ने मां को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, आरोपी विद्या साव ने गत 30 अप्रैल को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था. घटना के बाद से बच्ची को आंतरिक शारीरिक पीड़ा भी हो रही है. हद तो तब हो गई, जब आरोपी गुरुवार को फिर चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को घर ले जाने का प्रयास करने लगा. डरी-सहमी बच्ची भागकर मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई. मां ने तत्काल मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी. इससे आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें: गाजे-बाजे के साथ हो रही थी शादी, ऐन सिंदूरदान के वक्त बिदक गई दुल्हन

गुस्साए लोगों ने रोड किया जाम

इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सिनेमा मोड़ के पास एनएच-139 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. बाद में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और अन्य गणमान्य लोगों के समझाने पर जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ. मामले की छानबीन करने पहुंचे छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को फंसाया, शोषण के बाद दी धमकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola