Palamu News: गढ़वा-डालटनगंज-रांची के बीच सुबह-शाम चलेगी नयी MEMU? सांसद वीडी राम ने रेल मंत्री से की मांग

Updated:
विज्ञापन

रेल मंत्री से मुलाकात करते पलामू सांसद वीडी राम | Prabhat Khabar Network

पलामू सांसद वीडी राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू में मेगा वैगन मेंटेनेंस वर्कशॉप स्थापित करने और नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पलामू: पलामू सांसद वीडी राम ने नयी दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू और गढ़वा जिले में रेलवे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर चर्चा की. सांसद ने गढ़वा टाउन से डालटनगंज और गढ़वा रोड होते हुए रांची के बीच सुबह और शाम नयी मेमू ट्रेन चलाने का आग्रह किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद ने शेरघाटी-छतरपुर-कजरी नयी रेलवे लाइन के निर्माण की स्वीकृति के लिए रेल मंत्री के प्रति आभार जताया. उन्होंने पलामू में मेगा वैगन मेंटेनेंस सुविधा अथवा पीओएच/आरओएच वर्कशॉप स्थापित करने की मांग भी रखी. सांसद ने कहा कि गढ़वा रोड और जपला रेलवे स्टेशन के आसपास इसके लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध है. वर्कशॉप स्थापित होने से रेलवे की क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. इससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी.

नयी रेल लाइन के संरेखण में बदलाव का आग्रह

सांसद ने प्रस्तावित अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रेल लाइन के संरेखण में बदलाव कर बड़गढ़ और भंडरिया को जोड़ने का आग्रह किया. उन्होंने ट्रेन संख्या 18061/18062 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का डालटनगंज और गढ़वा रोड के रास्ते जल्द परिचालन शुरू कराने की मांग भी रखी.

इसके अलावा 13349/13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का सिगसिगी तथा 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ऊंटारी रोड और हैदरनगर में ठहराव देने का आग्रह किया.

अंडरपास में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग

सांसद ने एलएचएस/आरयूबी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग रखी. उन्होंने नगर ऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर आरओबी निर्माण की संभावना पर भी विचार करने का अनुरोध किया.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद की ओर से रखी गयी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola