Palamu News: चोरी के मोबाइल बेचने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, 14 मोबाइल और डिजिटल रिसीवर बरामद

Updated:
विज्ञापन

हरिहरगंज पुलिस ने चोरी के 14 मोबाइल फोन बेचने आए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

हरिहरगंज,पलामू: हरिहरगंज बाजार में चोरी के मोबाइल बेचने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से 14 मोबाइल फोन, एक सैटेलाइट डिजिटल रिसीवर समेत अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी मुकेश कुमार (23), पिता रामाश्रय राम तथा हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर निवासी भोलू कुमार (19), पिता ब्रजेश राम के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एएसआइ जावेद गश्ती पर थे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस स्टैंड स्थित पम्मी लाल चौक के पास एक मोबाइल दुकान में दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने पहुंचे हैं. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दुकान में मौजूद दोनों युवकों से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की गयी. दोनों संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके.

इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान आईटेल कंपनी के आठ कीपैड मोबाइल, लावा कंपनी के पांच कीपैड मोबाइल और गोल्ड प्लस कंपनी का एक मोबाइल बरामद हुआ. इसके अलावा एक सैटेलाइट डिजिटल रिसीवर समेत अन्य सामान भी मिला. बरामद सामान के संबंध में पुलिस ने दोनों से वैध कागजात मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें : Palamu News: MMDR संशोधन के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी जनजागरण अभियान, संजीव तिवारी बोले- राज्य के अधिकारों पर हमला

मोबाइल के स्रोत का पता लगा रही पुलिस

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेते हुए बरामद सामान जब्त कर लिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर बरामद मोबाइलों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद मोबाइल किसी चोरी की घटना से जुड़े हैं या नहीं.

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 150/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola