Palamu News: MMDR संशोधन के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी जनजागरण अभियान, संजीव तिवारी बोले- राज्य के अधिकारों पर हमला

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित जेएमएम के लोग | Prabhat Khabar Network

झारखंड में केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में झामुमो ने जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। इसे राज्य के अधिकारों पर हमला बताया गया है।

विज्ञापन

पंडवा,पलामू: केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियम (एमएमडीआर) में किये गये संशोधन के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यव्यापी जनजागरण अभियान तेज करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर रविवार को पंडवा में झामुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने और गांव-गांव जाकर लोगों को संशोधन के प्रावधानों की जानकारी देने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य अतिथि झामुमो नेता संजीव तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एमएमडीआर संशोधन अधिनियम जनविरोधी है और राज्य के अधिकारों पर हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि संशोधन के जरिये झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर कॉरपोरेट घरानों का कब्जा कराने की साजिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के मूलवासियों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए झामुमो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा. जब तक केंद्र सरकार संशोधन को वापस नहीं लेती, तब तक जनजागरण अभियान राज्य के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें :Palamu News: GLA कॉलेज परिसर में भव्य दुर्गापूजा की तैयारी, गौरव कुमार सिंह बने पूजा समिति के अध्यक्ष

गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कार्यकर्ता

विशिष्ट अतिथि कमाल खां, पंडवा प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता और प्रखंड सचिव राणा सिंह चौहान ने भी बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को एमएमडीआर संशोधन के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी देने का आह्वान किया.

बैठक में राजीव कुमार मेहता, रवि मेहता, संजय मेहता, ईश्वरी मेहता, सागर चौहान, आशा देवी, समुद्री देवी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola