Palamu News: GLA कॉलेज परिसर में भव्य दुर्गापूजा की तैयारी, गौरव कुमार सिंह बने पूजा समिति के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जय मां जगदंबे क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव सिंह, संरक्षक पप्पू पांडेय व अन्य | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज परिसर में दुर्गा पूजा के लिए जय मां जगदंबे क्लब ने गौरव सिंह को अध्यक्ष और पप्पू पांडेय को संरक्षक चुना है। भव्य आयोजन की तैयारी शुरू।

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पलामू: पांकी रोड स्थित जीएलए कॉलेज परिसर में दुर्गापूजा को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर जय मां जगदंबे क्लब की बैठक रविवार को गौरव सिंह के आवास पर हुई. अध्यक्षता क्लब के संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने की. बैठक में सर्वसम्मति से गौरव कुमार सिंह को दुर्गापूजा संचालन समिति का अध्यक्ष चुना गया. वहीं शैलेश कुमार पांडेय को संरक्षक बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में पूजा पंडाल की भव्य सजावट और आकर्षक थीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष जोर देने की बात कही गयी. पूजा स्थल पर चिकित्सा एवं सहायता केंद्र बनाने पर भी चर्चा हुई.

परंपरा और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

क्लब के संरक्षक पप्पू पांडेय ने कहा कि जय मां जगदंबे क्लब की दुर्गापूजा वर्षों से क्षेत्र में श्रद्धा, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक रही है. इस वर्ष पूजा को और बेहतर एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्य मिल-जुलकर काम करेंगे. परंपरा, अनुशासन और सामाजिक समरसता बनाये रखना समिति की प्राथमिकता होगी.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे. क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष की दुर्गापूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और यादगार बनाया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जायेगा.

पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं. बैठक में अमूल सिंह, गौतम यादव, भोला कुमार, शिव तिवारी, प्रीत सिंह, विशाल सिंह, अमरेंद्र सागर, विमलेंद्र रंजन, दिनेश शुक्ला, हर्ष, आनंद कुमार समेत क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे. सभी ने दुर्गापूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola