Palamu News: पांकी-मेदिनीनगर रोड पर अधूरे पुल बने आफत, बदहाल डायवर्सन से जाम और हादसों का खतरा
सड़क पर फसी ट्रक | Prabhat Khabar Network
पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर अधूरे पुलों के कारण राहगीर परेशान हैं। भीषण जाम और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग आक्रोशित, निर्माण कार्य में तेजी की मांग।
पांकी,पलामू: पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर अधूरे पड़े पुल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं. कोनवाई, पिपरा और बांदुबार के समीप पुलों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण वाहनों को डायवर्सन से होकर गुजरना पड़ रहा है. बदहाल डायवर्सन पर बड़े वाहनों के फंसने से आये दिन सड़क जाम की स्थिति बन रही है. इससे यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है.
आपके शहर में
ग्रामीणों और वाहन चालकों के अनुसार पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. पुल निर्माण के लिए बनाये गये अस्थायी डायवर्सन की स्थिति खराब हो गयी है. डायवर्सन से गुजरने के दौरान बड़े वाहन और ट्रक अक्सर फंस जाते हैं. इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है.
यह भी पढ़ें : झारखंड: महिला को डायन बताकर खौलता पानी फेंका, छह आरोपी गिरफ्तार
रात में बढ़ जाता है दुर्घटना का खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार रात में परेशानी और बढ़ जाती है. डायवर्सन के आसपास पर्याप्त रोशनी और साइनबोर्ड नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं मिल पाता. इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
जल्द निर्माण पूरा करने की मांग
अधूरे पुलों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में संबंधित विभाग और संवेदक के प्रति नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन पुलों का काम पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाकर कोनवाई, पिपरा और बांदुबार के समीप बन रहे तीनों पुलों का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए