विधायक जयराम महतो पर कार्रवाई न होने पर पलामू पुलिस एसोसिएशन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

धनबाद थाना प्रभारी दुर्व्यवहार मामले में पलामू पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर कार्रवाई न होने पर राज्यव्यापी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

पलामू . धनबाद के बरवड्डा थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिसकर्मियों का आक्रोश अब और उग्र हो गया है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के आंदोलन के आह्वान को समर्थन देते हुए शनिवार को पलामू पुलिस एसोसिएशन ने एक प्रेस वार्ता की. इसमें विधायक के कृत्य की कड़ी निंदा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस एसोसिएशन ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार और प्रशासन को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था. शनिवार को इस समय सीमा का चौथा दिन भी बीत चुका है. यदि निर्धारित अवधि के भीतर विधायक पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू किया जायेगा.

विधायक के बयानों से मान-सम्मान को ठेस

पलामू पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा कि विधायक ने जिस तरह का व्यवहार किया है, वह जगजाहिर है. विधायक के द्वारा लगातार दिए जा रहे बयानों से पुलिसकर्मियों के मान-सम्मान और गरिमा को गहरी ठेस पहुंच रही है. उनके इस व्यवहार से राज्य के सभी पुलिसकर्मी काफी आहत हैं.

जनप्रतिनिधि के आचरण पर उठाये सवाल

अध्यक्ष बबलू कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और विधायक से इस तरह के अमर्यादित व्यवहार की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती. यह सीधे तौर पर कानून व्यवस्था को चुनौती देने और पुलिस बल के मनोबल को गिराने का प्रयास है. लोकतंत्र में इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: पलामू : बटाने नदी में तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

सोशल मीडिया पोस्ट को बताया अशोभनीय

एसोसिएशन ने इस बात पर भी गहरी आपत्ति जताई कि घटना के बाद भी विधायक द्वारा लगातार सोशल मीडिया और वीडियो के माध्यम से पोस्ट साझा किये जा रहे हैं. पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि विधायक की ओर से की जा रही ये टिप्पणियां पूरी तरह से अशोभनीय, अमर्यादित और पुलिस के आत्मसम्मान पर चोट करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: मेराल थाना प्रभारी के खिलाफ विधायक सत्येंद्र तिवारी ने की केंद्रीय गृह सचिव से सीबीआई-ईडी जांच की मांग

प्रेस वार्ता में शामिल अधिकारी व अन्य

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार , पलामू के सार्जेंट मेजर सुरेश राम ,पलामू पुलिस एसोसिएशन के सुनील कुमार, डेविड मिंज, रूपेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार तिवारी समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola